Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

टड़ियावां में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने दिखाई हरी झंडी


टड़ियावां में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने दिखाई हरी झंडी

अनुरीत टाइम्स न्यूज, हरदोई – प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार टड़ियावां के सीएचसी परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर इस महत्वपूर्ण अभियान को औपचारिक रूप से रवाना किया।

ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए संचारी रोगों के प्रसार को रोकना है। उन्होंने सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों को ग्राम पंचायतों, कस्बों और अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण जारी है और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि मच्छरों के प्रजनन की संभावना वाले स्थानों पर तुरंत रोकथाम के कदम उठाएं।

रविप्रकाश ने लोगों को बचाव के उपाय भी बताए, जिनमें बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज के पीछे की ट्रे और घरों के आसपास रखे टायरों में पानी जमा न होने देना और इन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार साफ करना शामिल है।

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. मनू शर्मा, डॉ. सुरूचि गुप्ता, एएनएम मनोज कुमारी, राघवेंद्र सिंह, नीतू गुप्ता, प्रधान कमलेश अवस्थी, प्रमोद गुप्ता, रामसजीवन, आदर्श बाजपेई, मोनू सिंह सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।