ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किया, नवनिर्मित पशु आश्रय स्थल का शुभारंभ।

क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किया, नवनिर्मित पशु आश्रय स्थल का शुभारंभ।

अनुरीत टाइम्स हरदोई
भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे गौ संरक्षण व् संवर्धन के प्रति अत्यंत गंभीर है। इसी उद्देश्य से गांव गांव गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम मे आज क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा ने ग्राम पंचायत जयराजपुर टड़ियावां मे नवनिर्मित पशु आश्रय स्थल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे गौमाता के महत्व पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने कहा कि गौमाता की उपयोगिता को शब्दों मे वर्णित करना संभव नहीं है। गौमाता के दूध से लेकर उसके गोबर और गौमूत्र तक अत्यंत लाभदायक व् उपयोगी है। इस गौशाला से एक तरफ जहाँ निराश्रित गौवंशों के लिए आश्रय स्थल उपलब्ध होगा वहीं दूसरी ओर किसानों को आवारा गौवंशों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध करते हुए पीके वर्मा ने कहा कि कोई भी सरकारी योजना जन सहयोग के बिना सफल नही हो सकती है। इसलिए भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे गौसंरक्षण के प्रयासों में भागीदार बनने के लिए किसान भाई खेती के साथ गौपालन कर अपनी आय बढ़ाएं तथा अपने पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संजीव गुप्ता, ग्राम प्रधान रामनरेश कनौजिया, पशु चिकित्सा अधिकारी टड़ियावां सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।