ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति केंद्रीय कार्यालय सीतापुर में मनाएगी शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति केंद्रीय कार्यालय सीतापुर में मनाएगी शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस

अनुरीत टाइम्स ब्यूरो चीफ सुभाष चन्द्र सीतापुर
सीतापुर 31जुलाई 2022 को भारतीय किसान यूनियन अपने केंद्रीय कार्यालय नई दरी मंडी ग्रीक गंज सीतापुर में अमर शहीद क्रांतिकारी ऊधम सिंह का अस्सीवां शहीदी दिवस मनाएगी।इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी। 28 जुलाई 2022 की सँयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की दनकौर मीटिंग के मद्देनजर एक प्रेस वार्ता के दौरान भाकियू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 31जुलाई2022 को महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह का 80वां शहीदी दिवस मनाएगी इससे पहले यह कार्यक्रम देशव्यापी चक्का जाम का था जिसको निरस्त कर दिया गया है।संगठन कार्यालय से इस दिवस कल ऐतिहासिक व क्रांतिकारी बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं ,ताकि समस्त पदाधिकारी समय से अपनी टीम के साथ उपस्थित हो सकें,प्रदेश महासचिव जुबैर अहमद के साथ सदस्य स्थाई समिति कामिल अंसारी भी बैठक में मौजूद रहे!