Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मां ने लगाया दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मां ने लगाया दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप

मल्लावां (हरदोई) । कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव औरा मऊ निवासी पप्पू ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बहन महिमा और बऊआ की शादी मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव हेरवल निवासी अंशुल उर्फ अंशु के साथ 3 वर्ष पूर्व शादी की थी। इसके 8 माह का एक पुत्र भी है। मृतका की मां दुलारी ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते थे मृतका की मां ने बताया दहेज में मोटरसाइकिल व अन्य चीजों को लेकर मांग पूरी ना होने के चलते पुत्री को मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
     कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतका का पति देर रात कार्यक्रम से वापस आया था। उसने फांसी के फंदे पर झूलता देख पत्नी को तत्काल उतारकर संडीला अस्पताल भर्ती कराने जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।