Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण हो और खाने में भूसा के साथ हरा चारा अवश्य दिया जायेः-जितिन प्रसाद

गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण हो और खाने में भूसा के साथ हरा चारा अवश्य दिया जायेः-जितिन प्रसाद
हरदोई में बच्चे देश का भविष्य, उच्च स्तर की शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल बनायें:-मा0लोक निर्माण मंत्री
बन्दरों की समस्या दूर होगी और निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव मंे विद्युत आपूर्ति कराई जायेगीः-प्रसाद
गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो और समय पर पोषाहार का वितरण कराया जाये:- कपिल देव
अभिभावकों को बच्चों को साफ-सुथरा रखने के साथ पोषक आहार खिलाने हेतु प्रेरित करेंः-मयंकेश्वर

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई मा0 लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने समूह के सदस्य मा0 राज्यमंत्री व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल एवं मा0 राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मृात शिशु कल्याण श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी के साथ ब्लाक बावन की ग्राम पंचायत कौढा में स्थित निराश्रित गौशाला के निरीक्षण के दौरान गाय माता की पूजा की तथा माला पहनाकर गुड़ खिलाने के बाद भूसा, हरा चारा, पानी, विद्युत आदि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
गौशाला के निरीक्षण में मा0 मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिये कि गौवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ खाने में भूसा के साथ हरा चारा अवश्य दें और गौशाला की सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर मा0 कौशल विकास मंत्री जी ने निर्देश दिये कि शहर एवं गांवों में टैग लगा एक भी गोवंश घुमता मिलना नहीं चाहिए और सड़कों तथा चौराहों पर घूमने वाले निराश्रित गौवंशों को प्रशासन के सहयोग से पकड़वाकर गौशाओं में पहुंचायें।
इसके उपरान्त मा0 मंत्रियों ने ग्राम कौढ़ा के संविलियन विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री श्री कपिल देव तथा श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक बच्चे की गोद भराई की तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्वि मिश्रा को निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ निर्धारित समय पर पोषाहार का वितरण करायें। इस अवसर पर मा0 लोक निर्माण मंत्री जी ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों के रजिस्टार तथा पोषाहार वितरण की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिये कि कुपाषित व अति कुपोषित बच्चों की देखरेख में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये और प्रतिदिन उनके घर जाकर देखें और उनके अभिभावकों को बच्चे को साफ-सुथरा रखने के साथ पोषक आहार खिलाने हेतु प्रेरित करें तथा गंभीर बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करायें।
इसके बाद मा0 मंत्रियों ने संविलियन विद्यालय में कक्षा तीन की छात्राओं से गणित के सवाल लगवायें जो उन्होने सही लगाये इस पर मंत्रियों ने बच्चों एवं शिक्षकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मा0 लोक निर्माण मंत्री जी ने शिक्षकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए बच्चों को शिक्षा उच्च स्तर की देकर उनका भविष्य उज्जवल बनायें। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित ग्रामीणों ने मा0 मंत्री जी को बताया गांव में बन्दरों काफी आंतक है और विद्युत आपूर्ति नियमित होती है, इस पर मा0 लोक निर्माण मंत्री ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि वन के माध्यम से शीघ्र बन्दरों की समस्या दूर कराई जायेगी और निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव मंे विद्युत आपूर्ति कराई जायेगी।
गौशाला, आगंनबाड़ी केन्द्र एवं विद्यालय निरीखण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी, नगर मजिस्टेªट डा0 सदानन्द गुप्ता, एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।