ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती पीके वर्मा ने सरकार हरदोई समस्त पुलिया में रेलिंग लगवाने की मांग की ताकि पाली गर्रा जैसा हादसा रोका जा सके ।


अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती पीके वर्मा ने सरकार हरदोई समस्त पुलिया में रेलिंग लगवाने की मांग की ताकि पाली गर्रा जैसा हादसा रोका जा सके ।

अनुरीत टाइम्स न्यूज
स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन हरदोई मे लोक निर्माण मंत्री उप्र सरकार जितिन प्रसाद की अध्यक्षता तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं मा०राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की उपस्थिति मे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक मे जनपद हरदोई मे कराए गए विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने जनहित मे पाली गर्रा नदी जैसे दुःखद हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए, जनपद हरदोई के समस्त पुल पुलियों की रेलिंगों का सर्वेक्षण कराकर, क्षतिग्रस्त व जीर्ण शीर्ण रेलिंगों के स्थान पर नई रेलिंग तथा ग्राम वेगराजपुर मे नई पुलिया निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। समीक्षा बैठक मे प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।