वी0जी0आर0एम0इंटर कालेज बिलग्राम में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर योजनाओं विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वधान में दिनांक 08.09.2022 को वी0जी0आर0एम0इंटर कालेज बिलग्राम में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर योजनाओं विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव/तहसीलदार बिलग्राम श्रीमान विनीत कुमार सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल श्री रामप्रताप व प्रधानाचार्य श्री सुनील रस्तोगी की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे (लीगल एड क्लीनिक आशीष तिवारी )व (लीगल एड क्लीनिक पंचायत भवन परसोला रूबी देवी) के द्वारा बताया गया । 17 नवंबर 1965 के यूनेस्को ने 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस घोषित किया इसको पहली बार 1966 मैं मनाया गया सच बताना केवल पढ़ने और लिखने के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह एक सामग्र रूप से सशक्त समाज की और ले जाता है साक्षरता के महत्व के कुछ कारण हैं साक्षरता का अधिकार व्यक्तिगत अधिकार के लिए एक मानवीय अधिकार और साधन है यह सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। शिविर मे पीएलवी श्री समर सिंह, श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा, सुश्री जुलैखा खातून श्री शिशुपाल सिंह यादव, श्री रईश पाल व कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।