ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 सितम्बर 2022 कोः- प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई

वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 सितम्बर 2022 कोः- प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई ने बताया है कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार योजना के प्रभावी अनुपालन तथा जनपद के बेरोजगार नवयुवकों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्रदान कराये जाने हेतु जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में 12 सितम्बर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में हरदोई जनपद के लगभग 5 औद्योगिक अधिष्ठानों द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप हेतु नियोजित किये जाने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हो तथा उनके द्वारा अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त न किया गया हो, वह अप्रेंटिस पोर्टल www.apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण कराकर 12 सितम्बर 2022 को प्रातः 09ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर हरदोई में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।