Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारितः-मा0 लाल बहादुर गौड़

आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारितः-मा0 लाल बहादुर गौड़

अनुरीत टाइम्स न्यूज
हरदोई प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0 लाल बहादुर गौड़ ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशों के क्रम मे जनपद न्यायालय हरदोई मे लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम मे चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01 पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 02 पदों पर निर्धारित योग्यता प्राप्त भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है जिसकी अन्तिम तिथि 05 सितम्बर निर्धारित की गयी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 09 सितम्बर कर दिया गया था। उन्होंने बताया है कि पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण आवेदन की अन्तिम तिथि 09 सितम्बर 2022 से बढाकर 15 सितम्बर 2022 निर्धारित की जाती है। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के कार्यालय मे 15 सितम्बर 2022 की सायं 05.00 बजे तक प्राप्त करा सकते है। अंतिम तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जा जायेगा।