ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

दिव्यांग भाई ने अपने छोटे भाई पर रूपया न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर की लिखित शिकायत लगाई न्याय की गुहार

दिव्यांग भाई ने अपने छोटे भाई पर रूपया न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर की लिखित शिकायत दी लगाई न्याय की गुहार

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
प्रताप नगर (हरदोई):- कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के गांव प्रतापनगर चौराहा निवासी नफीस अहमद पुत्र मजीद अहमद ने अपने सगे छोटे भाई रियाज अहमद पर बटवारे मे निकले 4लाख रूपए ना देने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी प्रताप नगर चौराहा पर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए नफीस अहमद ने कहा कि 2019 मे परिवारिक बटवारा हुआ था। जिसमे उसके हिस्से के बदले रियाज को 4लाख रूपया दो साल मे अदा करना था। लेकिन उसने ऐसा नही किया। अवधि गुजरने के बाद जब उसने पैसे मांगे तो उसके भाई ने पैसे देने से मना कर दिया। तथा धमकी दी पैसे नही दिये है। और ना ही देगें। तुम ले पाना तो ले लेना। इस पर दिव्यांग भाई ने पुलिस चौकी पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। दिब्यांग नफीस अहमद के अनुसार पूर्व में हुए बंटवारे के दौरान कुछ क्षेत्रीय संभ्रांत जनों ने हम दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर भाई से पैसा देने की गवाही भी कराई थी एक कच्चा गवाही नामा भी लिखा गया था। मेरे मान जाने के बाद मेरा भाई वादे से मुकर गया है। रूपए मांगने पर गाली गलौज करते हुए मार पिटाई करने पर अमादा हो जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मुझे मेरे हिस्से के पैसे दिलवाले जाएं। फोन वार्ता के दौरान चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि अभी तक उक्त मामला संज्ञान में नहीं है।