Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

सफाई व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर लक्ष्मी पुरवा के सफाई नायक को नोटिस

सफाई व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर लक्ष्मी पुरवा के सफाई नायक को नोटिस

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया है कि नगर में समुचित सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत 1 सितम्बर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे  विशेष अभियान के क्रम में आज  वार्ड संख्या-08 लक्ष्मी पुरवा व वार्ड संख्या- 12  सराय थोक पश्चिमी में अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र मधुर के साथ सभासद मुनि मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, जिला समन्वयक  अंशुल गुप्ता, यू0आईं0एस0  राहुल त्रिपाठी, निर्माण लिपिक  कमल किशोर, स्वास्थ्य लिपिक अनिल यादव, दिनेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। मा0 अध्यक्ष  ने बताया कि नगर पालिका परिषद, हरदोई द्वारा रोस्टर के अनुसार द्वितीय पाली में विशेष अभियान चलाते हुए नालियों, गलियों, खाली प्लाटों की सफाई एवं एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। अभियान के दौरान दोनों वार्डों में 42 प्रकाश बिंदुओं की मरम्मत कराई गई। साथ ही सफाई व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर लक्ष्मी पुरवा के सफाई नायक को नोटिस दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय अध्यक्ष ने सभी वार्ड वासियों से अपील की है कि पर्यावरणहित में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करे।