Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैंः- बुद्धि मिश्रा

सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैंः- बुद्धि मिश्रा

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया है कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण माह के अंतर्गत पहला सप्ताह वज़न सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ज़ीरो, से छह वर्ष तक के बच्चों के वज़न एवं ऊँचाई की माप की जा रही है। साथ ही विभिन्न केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाल विकास परियोजना संडीला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण रैली निकाली। परियोजना सुरसा में भी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए कैलेंडर भी जारी किया गया है। जिसके अनुसार प्रतिदिन सभी केन्द्रों पर गतिविधि आयोजित की जाएंगी। सुपरवाइज़र और सीडीपीओ द्वारा प्रयवेक्षण किया जाएगा। पोषण माह के दौरान सभी सहयोगी विभागों, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, ग्रामीण जलापूर्ति, नगरपालिका के द्वारा अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन सभी गतिविधियों की फोटोग्राफ़ पोषण अभियान की वेबसाइट पर प्रत्येक विभाग को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से अपलोड करनी है। उन्होंने बताया कि कल संपन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया है कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रति सप्ताह सहयोगी विभागों के साथ गतिविधियों के आयोजन एवं फोटोग्राफ अपलोड करने की समीक्षा बैठक जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराई जाएगी।