Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

कृषको को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जायेगीः- नरोत्तम कुमारअनुरीत टाइम्स न्यूज

कृषको को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जायेगीः- नरोत्तम कुमार

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशों के क्रम में आज कीटनाशी विक्रय प्रष्ठिानो पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। कृषको को गुणवत्तायुक्त कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठानो से कीटनाशको के कुल 12 नमूने संग्रहित किये गये जिनको प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। कृषको को निर्धारित प्रारूप पर कैश मैमो न उपलब्ध कराने के कारण मेसर्स- वैशाली कृषि रक्षा सेवा केन्द्र जगदीशपुर बावन, मेसर्स- ओमर एग्रो सेवा केन्द्र सवायजपुर एवं मेसर्स किसान सेवा केन्द्र सवायजपुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत कर बिक्री प्रतिबन्धित की गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कृषको को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी