Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता का शव, प्रेम -प्रसंग में हत्या की जताई जा रही आशंका, घर से कचहरी जा रहा था मृतक

रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता का शव, प्रेम -प्रसंग में हत्या की जताई जा रही आशंका, घर से कचहरी जा रहा था मृतक

तहसील संवाददाता शैलेंद्र कुमार 
शाहाबाद (हरदोई):- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक की पहचान गिगियानी निवासी अधिवक्ता नीरज राठौर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रेम -प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। आपको बताते चलें कि अधिवक्ता रोजमर्रा की तरह हरदोई कचहरी जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।शाहाबाद इलाके में प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतक अधिवक्ता रोजमर्रा की तरह कचहरी जा रहा था। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया, हालांकि कुछ लोगों का यह कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते अधिवक्ता को मौत के घाट उतारा गया है। नीरज राठौर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता की मौत से लोगों में तमाम तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। परिजनों की शिकायत पर शाहाबाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने बताया कि एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला हैं, जिसकी पहचान गिगियानी निवासी अधिवक्ता नीरज राठौर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।