Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई

जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई

अनुरीत टाइम्स न्यूज 
हरदोई जिला अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आहूत हुई। सहायक आयुक्त खाद्य हरदोई द्वारा गत मीटिंग की उठाए गए बिंदुओं में कृत कार्रवाई से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए। ड्रग एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पोर्टल पर आ रही कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया जिसका निराकरण करने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा औषधि निरीक्षक को दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत दुकानदारों को नियम कानून की जानकारी जागरूकता के माध्यम से अवगत कराया जाए तत्पश्चात प्रवर्तन की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। अवेयरनेस प्रोग्राम में बांट माप निरीक्षक को भी सम्मिलित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर, बाट माप अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपभोक्ता प्रतिनिधि आशुतोष अवस्थी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, एनके मुखर्जी आदि मौजूद रहे।