हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मा0 विधायक बिलग्राम मल्लावां आशीष सिंह आशू के पत्र के क्रम मे 24 फरवरी 2024 को जूनियर हाईस्कूल मैदान मल्लावां मे एक दिवसीय विशाल कृषि मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त मेले मे मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों की आय दो गुनी करने के लक्ष्य के सापेक्ष अत्याधुनिक खेती, बागवानी, सब्जी, पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना आदि खेती के सम्बन्ध मे कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित स्टालों को उक्त विशाल कृषि मेले मे लगवाने के साथ ही अधिक से अधिक कृषकों को प्रतिभाग कराते हुये योजनाओं की जानकारी भी देना सुनिश्चित करें।
मल्लावां,
24 फरवरी को मल्लावां मे होगा कृषि मेले का आयोजन
Posted by Anureet Times |
24 फरवरी को मल्लावां मे होगा कृषि मेले का आयोजन
YOUTUBE CHANNEL
LIVE TV
LIVE STREAMING
LIVE NOW
2.5K Watching