Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में रंगी: बरसाना के रंगोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेली लड्डू होली, दी मथुरा-वृंदावन के विकास की प्रेरणा

 भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में रंगी: बरसाना के रंगोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेली लड्डू होली, दी मथुरा-वृंदावन के विकास की प्रेरणा

बरसाना: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी बरसाना रंगों की बहार में डूब गई है। यहां आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली का आनंद लिया। इस दौरान सीएम योगी लड्डू होली खेलते नजर आए, जिससे वहां का वातावरण उल्लास से भर गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या को सुंदर नगरी बनाया गया है, प्रयागराज तीर्थों का राजा बना है और काशी का कायाकल्प हुआ है, उसी तरह अब मथुरा-वृंदावन की भी बारी है। उन्होंने विकास की इस प्रक्रिया को और गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

— वीर सिंह, पत्रकार