इंदिरा कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना चिंता का विषय — महिला थाना प्रभारी व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंपअनुरीत टाइम्स । सतना, मध्यप्रदेश।
इंदिरा कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना चिंता का विषय — महिला थाना प्रभारी व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप
अनुरीत टाइम्स । सतना, मध्यप्रदेश।
सतना शहर में छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास अनुशासन बनाए रखने को लेकर पुलिस और नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त टीम ने इंदिरा कॉलेज के पास अवैध रूप से लगे चार्ट, फुल्की, पान व चाय की अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई की।
कॉलेज प्रशासन और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार इन दुकानों के आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था। छात्राओं से छींटाकशी, तेज आवाज़ में गाने बजाना, राह रोककर बात करने जैसी घटनाएं आम हो गई थीं। इन गतिविधियों ने न सिर्फ संस्थान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई, बल्कि छात्राओं के मन में भय का माहौल भी पैदा कर दिया।
इसको देखते हुए महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य स्वयं मौके पर पहुंचीं और निगम की टीम के साथ मिलकर कॉलेज के सामने लगे ठेले और अवैध दुकानों को हटवाया। उन्होंने सख्त लहजे में दुकानदारों और वहां बैठे युवकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह की गतिविधियां पाई गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस और निगम की टीम ने संयमित और कठोर रवैया अपनाते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न की। इंदिरा कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी था।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी, जिससे स्कूल-कॉलेज के बाहर कोई भी अराजक तत्व या अवांछित गतिविधि पनप न सके।
इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब इंदिरा कॉलेज क्षेत्र में माहौल अधिक अनुशासित और सुरक्षित रहेगा।
यह कार्रवाई सिर्फ एक अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा और समाज में अनुशासन बनाए रखने का एक ज़िम्मेदार संदेश है। सतना पुलिस और नगर निगम की यह पहल आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है।
Facebook: https://facebook.com/anureettimes
Twitter: https://twitter.com/anureettimes
Instagram: https://instagram.com/anureettimes
Telegram: https://t.me/anureettimes
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6JFVvId7nPBkQmbz17
📞 मोबाइल: 8896339000
✉️ ईमेल: anureettimes@gmail.com