Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

लोनार क्षेत्र में सड़क नहीं, गड्ढों का सफर!खनन माफिया के डंपरों ने मुजाहिदपुर मार्ग को किया तबाह, ग्रामीण बेहाल

लोनार क्षेत्र में सड़क नहीं, गड्ढों का सफर!
खनन माफिया के डंपरों ने मुजाहिदपुर मार्ग को किया तबाह, ग्रामीण बेहाल

अनुरीत टाइम्स न्यूज | हरदोई
हरदोई जनपद के लोनार क्षेत्र में विकास की पोल खोलती एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। बावन नहर पटरी से लेकर मुजाहिदपुर मार्ग तक की सड़क खनन में लगे भारी डंपरों की बेतहाशा आवाजाही के कारण पूरी तरह टूट चुकी है। यह सड़क अब सड़क नहीं बल्कि गड्ढों का जाल बन चुकी है।

दोपहिया वाहन और छोटे चारपहिया वाहन आए दिन इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन ग्रामीणों को हो रही है, जो इसी मार्ग से अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलते हैं — चाहे बच्चों का स्कूल हो, मरीजों का अस्पताल जाना हो या रोज़गार के लिए शहर आना-जाना।

🚨 यह कोई एक-दो दिन की समस्या नहीं

स्थानीय लोग बताते हैं कि यह स्थिति कोई नई नहीं है। वर्षों से इसी मार्ग पर खनन डंपरों का कब्जा है, और हर बरसात के बाद यह सड़क और भी बदतर स्थिति में आ जाती है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

🛑 प्रशासन और खनन विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में

प्रश्न यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण इस दुर्दशा का शिकार होते रहेंगे? क्या खनन माफियाओं के सामने प्रशासन बेबस है?
ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें कीं, ज्ञापन दिए, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले, समाधान नहीं।

📣 ग्रामीणों की मांग:

तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत कराई जाए।

खनन डंपरों का मार्ग परिवर्तित किया जाए या उन पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया जाए।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।
---
🔴 अनुरीत टाइम्स आपसे सवाल पूछता है:
क्या यह वही "विकास" है जिसकी तस्वीरें विज्ञापनों में दिखाई जाती हैं?
क्या ग्रामीणों की आवाज़ सिर्फ चुनावी भाषणों तक सीमित है?

📌 हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और खनन के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।