Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

माननीय सांसद हरदोई व माननीय सांसद मिश्रिख की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

माननीय सांसद हरदोई व माननीय सांसद मिश्रिख की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न
अनुरीत टाइम्स । हरदोई।
विवेकानंद सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता माननीय सांसद हरदोई श्री जय प्रकाश ने की, वहीं सह अध्यक्षता माननीय सांसद मिश्रिख श्री अशोक रावत ने की। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा दोनों माननीयों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत के साथ हुई।

बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए सबसे पहले बिजली विभाग पर चर्चा हुई। सांसद मिश्रिख ने निर्देश दिया कि रीवैम्प योजना के तहत नियमित बैठकें की जाएं, वहीं सांसद हरदोई ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर रीवैम्प योजना की बैठक कराई जाए। विद्युत चोरी रोकने, जर्जर पोलों की मरम्मत व बिल सुधार के लिए कैंप लगाने पर जोर दिया गया। कैंप 17 से 19 जुलाई के मध्य लगाए जाएंगे।

ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, मकानों के ऊपर से गुजरती खतरनाक विद्युत लाइनों की मरम्मत और विजिलेंस की प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग पर चर्चा में क्षेत्र पंचायत बैठकों में विभागीय भागीदारी और सिंचाई बंधु की बैठक की पूर्व सूचना अनिवार्य बताई गई। अवैध खनन रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। विधान परिषद सदस्य श्री अशोक अग्रवाल ने कछौना सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस की बाउंड्री वाल निर्माण की मांग रखी।

नलकूप विभाग को खराब नलकूप शीघ्र ठीक कराने और लघु सिंचाई विभाग को बोरिंग से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश मिले। स्वास्थ्य विभाग के स्थायी सीएमओ व रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता पर चर्चा हुई और मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस मुहैया कराने की बात कही गई। कछौना सीएचसी की बाउंड्री निर्माण पर भी जोर दिया गया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों में बर्तनों की खरीद को लेकर सवाल उठाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता विहीन फर्मों से सामग्री नहीं ली जाएगी।

जल निगम को परियोजना पूर्ण होते ही सड़कों के पुनर्निर्माण और बीएसएनएल को नेटवर्क सुधारने के निर्देश मिले। लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता युक्त सड़कों के निर्माण व सिकरोहरी पुलिया चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए। खनन विभाग को अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश मिले।

मनरेगा में मिशन मैदान व कुओं के पुनरुद्धार की समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग को पंजीकृत पोल्ट्री फार्म की सूची देने को कहा गया। नगर पालिकाओं की समीक्षा में सफाई व्यवस्था सुधारने व हरदोई नगर पालिका में हाल में हुए कार्यों की सूची माँगी गई।

वन विभाग को कामीपुर वन रेंज के विकास व पर्यटन विभाग को पूर्ण कार्यों का शिलान्यास कराने के निर्देश दिए गए। पीडी डीआरडीए को विधायक व सांसद निधि के प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। उद्योग विभाग को सीएम युवा उद्यमी योजना के अधिक से अधिक लाभार्थी जोड़ने को कहा गया।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अशोक अग्रवाल, माननीय विधायक बालामऊ श्री रामपाल वर्मा, माननीय विधायिका संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook: https://facebook.com/anureettimes
Twitter: https://twitter.com/anureettimes
Instagram: https://instagram.com/anureettimes
Telegram: https://t.me/anureettimes
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6JFVvId7nPBkQmbz17
📞 मोबाइल: 8896339000
✉️ ईमेल: anureettimes@gmail.com