Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

मेगा टिंकरिंग डे का सफल आयोजन – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में नवाचार का उत्सव

मेगा टिंकरिंग डे का सफल आयोजन – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में नवाचार का उत्सव

हरदोई, 12 अगस्त 2025 – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में आज मेगा टिंकरिंग डे का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नीति आयोग, भारत सरकार की पहल पर पूरे देश के उन विद्यालयों में एकसाथ मनाया गया जहां अटल टिंकरिंग लैब स्थापित हैं। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ जूनियर विद्यालय ओदरा पचलाई एवं कंपोजिट विद्यालय बीकापुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से नीति आयोग से जुड़े रहे और वहां से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए नवाचार गतिविधियों को अंजाम दिया। छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर नए मॉडल और समाधान प्रस्तुत किए, जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने इस अवसर पर कहा, “ऐसे कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से हम लगातार छात्रों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।”

इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रमुख सदस्य उमा शर्मा, संजय पाठक और अरुण गौतम ने भी छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। मेगा टिंकरिंग डे ने यह साबित किया कि शिक्षा में प्रौद्योगिकी और नवाचार का समावेश छात्रों के समग्र विकास के लिए निहायत आवश्यक है।