ANUREET TIMES MEDIA NETWORK
JOIN US
AT

ANUREET TIMES

सत्य की आवाज़, जनता के साथ

BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

नगरपालिका के सीएमओ पर जातिगत भेदभाव के आरोप, वार्ड के विकास कार्य ठप

Posted by Anureet Times |
नगरपालिका के सीएमओ पर जातिगत भेदभाव के आरोप, वार्ड के विकास कार्य ठप

रिपोर्टर: मनोज मेहरा, सागर (मध्यप्रदेश)
देवरी नगर पालिका के सीएमओ कृष्ण बहादुर बघेल पर दलित वर्ग के प्रति जातिगत भेदभाव और वार्ड विकास कार्य रोकने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला वार्ड क्रमांक 14 (पटेल वार्ड) से जुड़ा है, जहां के पार्षद का कहना है कि सीएमओ ने न केवल उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि उनके वार्ड में सभी विकास कार्यों को जानबूझकर बंद करा दिया।

मुख्यमंत्री की योजनाओं की अनदेखी

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री दलित बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं चला रहे हैं, जिससे इन इलाकों में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंच सकें। लेकिन देवरी में यह योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। आरोप है कि सीएमओ बघेल मुख्यमंत्री और सागर कमिश्नर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और दलित बहुल वार्डों में काम नहीं कर रहे।

पार्षद के आरोप

पटेल वार्ड के पार्षद ने बताया कि सीएमओ बघेल ने उनसे कहा —
"मुझे दलित वर्ग से नफरत है, तुम्हारे वार्ड का कोई काम नहीं होगा। जहां शिकायत करनी है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"
इसके बाद न तो कच्ची सड़कों पर मुरम डलवाई गई, न ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत की गई। यहां तक कि वार्ड के निर्माण कार्य भी रोक दिए गए।

पार्षद का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री, अनुसूचित जाति आयोग, मानवाधिकार आयोग, सागर कमिश्नर, कलेक्टर और एसडीएम तक लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, शिकायत करने के बाद सीएमओ ने सभी कार्य पूरी तरह रोक दिए और पार्षद को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

जनता में आक्रोश

पटेल वार्ड के निवासियों का कहना है कि सीएमओ की इस कार्यशैली से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। बारिश में कीचड़ और गंदगी से हालात बदतर हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही।

कमिश्नर का बयान

इस मामले पर सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा —
"देवरी नगरपालिका के सीएमओ बघेल के खिलाफ जातिगत भेदभाव कर विकास कार्य रोकने की शिकायत मिली है। मैं जांच कराऊंगा, और यदि आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।