Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

मध्यप्रदेश के सागर में पिकनिक मनाने गए चार युवक बेबस नदी में डूबे, रक्षा बंधन पर मातम छा गया

MP के सागर में पिकनिक मनाने गए चार युवक बेबस नदी में डूबे, रक्षा बंधन पर मातम छा गया
सागर। रिछावर गांव के पास शुक्रवार को बेबस नदी में नहाते वक्त डूबे चार युवकों में से पुलिस ने दो के शव बरामद कर लिए हैं। ये युवक रक्षाबंधन के एक दिन पहले नदी में नहाने गए थे। नहाते समय एक दोस्त के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में चारों युवक गहरे पानी में बह गए। शुक्रवार शाम से उनके तलाश और रेस्क्यू अभियान चलाए जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा, जबकि शनिवार सुबह दो शव बरामद हुए।

चारों युवक सागर के खुशीपुरा व रिछावर के रहने वाले
पुलिस के अनुसार सनी (पिता: रमेश अहिरवार), राज (पिता: साहब अहिरवार), सुमित (पिता: फूलचंद अहिरवार), अभिषेक (पिता: सुनील अहिरवार) खुशीपुरा सागर के निवासी हैं। ये चारों अपने रिछावर गांव निवासी निखिल (पिता: महेंद्र अहिरवार) के साथ बेबस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। नहाते समय सनी, राज, सुमित और निखिल गहरे पानी में चले गए।

तीन युवक खुशीपुरा और एक रिछावर गांव का
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि डूबे चार युवकों में तीन खुशीपुरा और एक रिछावर का रहने वाला है। उनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने सुमित और राज के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी और पांचवें युवक अभिषेक अहिरवार ने बताया कि वह चारों के साथ नदी में नहा रहा था। अचानक एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक सभी कूद गए, लेकिन तैरना न आने के कारण चारों डूब गए। अभिषेक ने चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक चारों पानी में समा चुके थे।