ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

बाराबंकी में छह महीने से खड़ी हैं UPSRTC की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें

📰 बाराबंकी बस अड्डे पर छह महीने से खड़ी हैं करोड़ों की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चार्जिंग स्टेशन और संचालन योजना के अभाव में बेकार पड़ी UPSRTC की आठ बसें
अनुरीत टाइम्स। बाराबंकी। बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा बाराबंकी को आवंटित की गई 8 नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें पिछले 6 महीनों से बिना संचालन के बस अड्डे पर खड़ी हैं। ये बसें खुले मैदान में धूल, मिट्टी, धूप और बारिश का सामना कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इन बसों को चार्ज करने के लिए अब तक चार्जिंग स्टेशन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई ये बसें आम जनता की सेवा में नहीं आ सकीं। बसों की अत्यधिक ऊंचाई भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। शहर के विभिन्न मार्गों पर ओवरब्रिज, विद्युत लाइनों और पेड़ों की शाखाओं के कारण इन बसों का संचालन मुश्किल बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ये बसें सरकारी योजनाओं की अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बनती जा रही हैं।