Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

मढ़िया विट्ठल नगर में आवारा कुत्तों का आतंक – चार लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल

मढ़िया विट्ठल नगर में आवारा कुत्तों का आतंक – चार लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल

मनोज मेहरा सागर मध्य प्रदेश 
सागर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह करीब 8 बजे मढ़िया विट्ठल नगर में एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक चार लोगों को काट लिया। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मोहल्ले में सुबह एक गाय पर कुत्ता हमला कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर गाल में काट लिया। इसके बाद कुत्ता आगे बढ़ा और रास्ते में दो बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को भी काट लिया। चारों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वार्डवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड आए दिन गलियों में घूमते रहते हैं। लोग सुबह-शाम घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

गुस्साए लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।