ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

केडीए ने 11 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

केडीए ने 11 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

कानपुर
केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गरब्याल के निर्देशन में बारासिरोही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 11 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने नजूल और केडीए की जमीन—आराजी संख्या 1134, 1135, 1138 और 1141—पर करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने पर जोन-2 के विशेष कार्याधिकारी भूमि बैंक के निर्देश पर केडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुँची।

कल्याणपुर पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटाते हुए सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी एवं प्राधिकरण की संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराना और भूमि को सुरक्षित रखना है।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — कानपुर