Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

उत्तर प्रदेश अंडर–23 टीम में अर्जुन का चयनसुल्तानपुर की एक नई प्रतिभा फलक पर चमकने को तैयार

उत्तर प्रदेश अंडर–23 टीम में अर्जुन का चयन
सुल्तानपुर की एक नई प्रतिभा फलक पर चमकने को तैयार

सुल्तानपुर
जिले के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। सुल्तानपुर के उभरते हुए क्रिकेटर अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अंडर–23 टीम में हो गया है। खिलाड़ी, कोच और परिवार में खुशी की लहर है, वहीं प्रशंसकों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर–23 प्रतियोगिता के लिए अर्जुन सिंह को उत्तरी प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। आगामी टूर्नामेंट जयपुर में आयोजित होगा, जहाँ त्रिपुरा के विरुद्ध मैच में अर्जुन यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अर्जुन पिछले कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ सुल्तानपुर की ओर से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वह UP Cricket Association द्वारा आयोजित UP Premier League (UPPL) में भी खेल चुके हैं।
इसके अलावा, अर्जुन अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यूपी टीम के कैंप का भी हिस्सा रह चुके हैं।

प्रशिक्षण और क्रिकेट सफर

अर्जुन ने अपनी क्षमता को निखारने के लिए देश की कई प्रसिद्ध क्रिकेट अकादमियों में प्रशिक्षण हासिल किया—

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीधरन अकादमी, हैदराबाद

राहुल द्रविड़ के कोच गुलाम समदानी सर, बेंगलुरु

पंकज सिंह क्रिकेट अकादमी, जयपुर


उनका क्रिकेट सफर जिले में जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद के मार्गदर्शन में आगे बढ़ा।

शिक्षा में भी अव्वल

अर्जुन न केवल क्रिकेट में, बल्कि पढ़ाई में भी मेधावी रहे हैं।

10th में 10 CGPA

12th में 90%
इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के प्रतिष्ठित कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।


परिवारिक पृष्ठभूमि

अर्जुन मूल रूप से ग्राम देवडीह, बलिया के निवासी हैं।
उनकी मां श्रीमती उमा सिंह ने श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर से स्नातक व परास्नातक किया।
उनके पिता अरविंद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारी रहे हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जिले भर से मिल रही शुभकामनाएँ

अर्जुन के चयन पर जश्न का माहौल है।
बधाई देने वालों में—

ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’, प्रबंधक, गनपत सहाय कॉलेज

अजय सिंह, प्रबंधक, श्री रामबरन महाविद्यालय

अंग्रेज सिंह राणा, प्रधानाचार्य, गनपत सहाय पीजी कॉलेज


इसके साथ ही जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद, संतोष दूबे, अब्दुल गफ्फार, सुभाष तिवारी, मुकेश दूबे, अजय सिंह, सकलेन, अब्दुल मोमिन और शहर के खिलाड़ी–प्रशंसकों ने अर्जुन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — सुल्तानपुर