Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया 35 करोड़ का फ्रॉडअपने ही खातों में मंगवाई रकम, लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया 35 करोड़ का फ्रॉड
अपने ही खातों में मंगवाई रकम, लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में एक बैंक फ्रॉड मामले ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इंडसइंड बैंक, चिनहट शाखा के डिप्टी मैनेजर उत्तम विश्वास को 35 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 10 महीनों के भीतर फर्जी खातों के ज़रिए करोड़ों रुपये अपने निजी खातों में ट्रांसफर करवाए।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 300 से अधिक फर्जी खाते खोले और 6 फर्मों के नाम पर बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों के माध्यम से ठगी की रकम को चिनहट ब्रांच में जमा कराया जाता था। सिर्फ तीन महीनों में लगभग 6 करोड़ रुपये की ठगी की राशि चिनहट शाखा में जमा कराई गई।

आरोपी डिप्टी मैनेजर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंकिंग सिस्टम को बायपास किया और संदिग्ध ट्रांजेक्शन को “क्लीन” दिखाने के लिए नकली दस्तावेज़ों का सहारा लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बैंक के कई अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) और साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है।

मामला फिलहाल गंभीर वित्तीय अपराध की श्रेणी में दर्ज किया गया है, और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़ी और बड़ी जानकारियाँ सामने आएँगी।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, लखनऊ