Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

किसान नेता को गोली मारने वाले बाप–बेटे गिरफ्तारशाहाबाद पुलिस ने 72 घंटे में किया बड़ा खुलासा, तमंचा व कारतूस बरामद

किसान नेता को गोली मारने वाले बाप–बेटे गिरफ्तार
शाहाबाद पुलिस ने 72 घंटे में किया बड़ा खुलासा, तमंचा व कारतूस बरामद

हरदोई।
शाहाबाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए किसान नेता पर गोली चलाने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी बाप–बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

मामला ग्राम टडेऱा निवासी कमलेश पुत्र बलकू और रमन पुत्र कमलेश से जुड़ा है। आरोप है कि इन दोनों ने बीते 6 नवंबर को किसान नेता राहुल पुत्र रामदेव पर गोली चलाई थी। इस घटना के बाद किसान संगठनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया था और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार सुराग जुटाए और तकनीकी निगरानी के ज़रिए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, हरदोई