Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के विस्फोट से घायल

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के विस्फोट से घायल

अयोध्या
अयोध्या में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहाँ वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के बारूद से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को पड़ोस में आई एक बारात में गोला–तमाशा (पटाखे) का उपयोग किया गया था।
बताया जा रहा है कि कुछ पटाखे फट नहीं पाए थे, और बच्ची ने अनजाने में उन्हें दोबारा जलाने का प्रयास किया। उसी दौरान अचानक बारूद भभक गया, जिससे बच्ची के चेहरे पर चोट आ गई। परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

श्री पांडे ने बताया कि लखनऊ, सुल्तानपुर और अयोध्या के डॉक्टरों की सलाह और उपचार के बाद अब बच्ची की हालत में सुधार है, और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है।

इस घटना को लेकर परिवार ने संदेश दिया है कि यह पोस्ट किसी प्रचार या प्रसार के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सावधानी और जनजागरूकता के लिए साझा की जा रही है—ताकि माता-पिता अपने बच्चों को फटे या अधजले पटाखों से दूर रखें और ऐसी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — अयोध्या