ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपित को कार, ATM कार्ड और दस्तावेजों सहित किया गिरफ्तार

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ठग लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक, बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से कई ATM कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक और ATM के बाहर लोगों की मदद करने के बहाने उनसे ATM कार्ड बदल देता था और उनके खातों से पैसे निकाल लेता था।

पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर कार और सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। अब ठग के नेटवर्क और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, लखनऊ