ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

गुजरात ATS ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तारदिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में हमले की साजिश का खुलासा

गुजरात ATS ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में हमले की साजिश का खुलासा

अहमदाबाद।
गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सैयद अहमद मोईनुद्दीन, आजाद सुलेमान शेख (उत्तर प्रदेश) और मोहम्मद सुहेल (उत्तर प्रदेश) बताए गए हैं।
टीम ने इनके पास से 3 पिस्टल, 30 कारतूस और करीब 4 किलो संदिग्ध कैस्ट्रॉल ऑयल बरामद किया है।
ATS के अनुसार, ये आरोपी बेहद खतरनाक ज़हर तैयार कर रहे थे और देश के तीन बड़े शहरों — अहमदाबाद, दिल्ली और लखनऊ — में हमले की योजना बना रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इन शहरों की भीड़भाड़ वाली जगहों की रैकी भी की थी।

सूत्रों का कहना है कि ATS कई राज्यों की एजेंसियों के साथ मिलकर अब इनकी नेटवर्किंग और विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

गुजरात ATS के अफसरों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, अहमदाबाद