Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

पुलिस कस्टडी से फरार किशोर का शव बघौली में रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस पर एनकाउंटर का आरोप

पुलिस कस्टडी से फरार किशोर का शव बघौली में रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस पर एनकाउंटर का आरोप


हरदोई | दिनांक – 08 नवम्बर 2025

हरदोई जनपद में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। देहात कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल कॉलोनी निवासी एक किशोर का शव बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक की पहचान लक्ष्य मिश्रा पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्य कुछ दिन पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। शनिवार सुबह उसका शव बघौली रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हालांकि, घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि लक्ष्य को पुलिस ने ही कस्टडी से भगाने का नाटक रचा और बाद में उसे एनकाउंटर में मार दिया। परिजनों का यह आरोप इलाके में सनसनी फैलाने वाला साबित हुआ है।

सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस फिलहाल आरोपों से इंकार कर रही है, लेकिन जिले में यह घटना चर्चा का प्रमुख विषय बन चुकी है।

--- अनुरीत टाइम्स संवाददाता, हरदोई