Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

मोहनलालगंज में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या का प्रयासपुलिस की तत्परता से बची जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया था कदम

मोहनलालगंज में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या का प्रयास
पुलिस की तत्परता से बची जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया था कदम

लखनऊ।
मोहनलालगंज के कूढ़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को समय रहते बचा लिया।

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में यह खतरनाक कदम उठा लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोहनलालगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा।

समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और परिवार से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद के सही कारणों का पता चल सके।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, लखनऊ