Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

लखनऊ स्वास्थ्य केंद्रों से गायब नहीं हो सकेंगे चिकित्सक

लखनऊ स्वास्थ्य केंद्रों से गायब नहीं हो सकेंगे चिकित्सक

लखनऊ में स्वास्थ्य केंद्रों की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए CMO ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कई प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति, देर से पहुंचने और मरीजों को बिना देखे लौटाने की शिकायतें सामने आई थीं।

CMO ने स्पष्ट कहा है कि अब कोई भी चिकित्सक बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रह सकेगा।
अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित अधीक्षक और प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विभागीय कार्रवाई भी तय है।

CMO ने चेतावनी दी है कि मरीजों को प्राथमिकता दी जाए। ओपीडी समय पर शुरू हो, इलाज में देरी न हो, और रेफर कर टालने की प्रवृत्ति रोकी जाए।

कई केंद्रों से लापरवाही की शिकायतें आने के बाद अब केंद्रों की पूरी जिम्मेदारी सीधे प्रभारी अधिकारियों पर रहेगी। किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल जवाब-तलब होगा।

CMO ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए अचानक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि हर मरीज को समय पर इलाज और उचित सुविधा मिल सके।