लोगों को जमीन व प्लॉट का लालच देकर करोड़ों रुपए हड़पने वाला जालसाज़ गिरफ्तार
लोगों को जमीन व प्लॉट का लालच देकर करोड़ों रुपए हड़पने वाला जालसाज़ गिरफ्तार
लखनऊ
विभूति खण्ड पुलिस ने करोड़ों की ठगी कर फरार चल रहे जालसाज़ दीपक सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमीन और प्लॉट दिलवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें धोखा देता था।
दीपक सिंह गैंगस्टर अपराधी संजय कुमार वर्मा के साथ मिलकर ठगी का पूरा नेटवर्क चला रहा था। दोनों पर दर्जनों मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। दीपक सिंह अम्बेडकरनगर का रहने वाला है और लखनऊ के इंदिरानगर में किराए पर रहकर अपनी ठगी का खेल संचालित कर रहा था।
करीब दो साल पहले विभूति खण्ड थाने में इसके खिलाफ कई केस दर्ज हुए थे। आरोपी संजय सिंह के साथ मिलकर कंपनी बनाकर प्लॉट दिलवाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़प लेता था और पैसे मांगने पर पीड़ितों को धमकाता था। इसके गैंग में तीन और सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर एसआई सय्यद अब्बास, एसआई राजेश यादव और आशीष कुमार की टीम ने इंदिरानगर क्षेत्र से दीपक सिंह को धर दबोचा। अब पुलिस उसके अन्य जिलों और राज्यों में दर्ज आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाल रही है।
✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — लखनऊ