ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

सरकारी सिस्टम से परेशान किसान फूट-फूटकर रोया, एसडीएम दीक्षा जोशी से लगाई न्याय की गुहार

सरकारी सिस्टम से परेशान किसान फूट-फूटकर रोया, एसडीएम दीक्षा जोशी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ
मेरठ में सरकारी व्यवस्था से त्रस्त एक किसान का दर्द उस समय फूट पड़ा जब वह एसडीएम दीक्षा जोशी के सामने रोते-रोते उनके पैरों में गिर गया। पीड़ित किसान राजीव ने आरोप लगाया कि उसके गांव के लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने जमीन से जुड़े एक मामले में उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
किसान के मुताबिक, वर्ष 2020 से चल रहा जमीन बंटवारे का विवाद अब तक हल नहीं हुआ। आरोप है कि रिश्वत न देने पर लेखपाल ने उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कर दी, जिससे मामला और उलझ गया।

किसान की व्यथा सुनने के बाद एसडीएम दीक्षा जोशी ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मामले की जांच कराने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किसान की बेबसी और टूटे मन की तस्वीर साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — मेरठ