ANUREET TIMES MEDIA NETWORK
JOIN US
AT

ANUREET TIMES

सत्य की आवाज़, जनता के साथ

BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Posted by Anureet Times |
अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

सुल्तानपुर | 8 नवंबर 2025
इलाहाबाद-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहिमाने श्याम नगर में शुक्रवार भोर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा। घटना इतनी भीषण थी कि दीवार और खंभे टूट गए, वहीं घर के अंदर सो रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 सेवा और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों में उषा देवी, वीर नंदन, राजकुमारी, बभना देवी और शरद यादव शामिल हैं। ट्रेलर की टक्कर से घर के कई हिस्से ध्वस्त हो गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्रा ने बताया कि “घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और उनका उपचार कराया जा रहा है। ट्रेलर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए और रात्रिकालीन गश्त को सख़्ती से लागू किया जाए, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

--- अनुरीत टाइम्स संवाददाता, सुल्तानपुर