Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

जिलाधिकारी ने की धान खरीद की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने की धान खरीद की समीक्षा बैठक

हरदोई
दिनांक 22 नवम्बर 2025 — विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ने धान खरीद कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबन्धक पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मण्डी सचिव, तथा भारतीय खाद्य निगम के प्रबन्धक सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में अब तक 36490.166 मीटर टन धान की खरीद 5365 किसानों से की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्र प्रभारी केंद्र पर आने वाले किसानों को नियमानुसार टोकन वितरित करें और टोकन रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन रखें।

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी आरएमओ, और मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि हरदोई मण्डी में टोकन के आधार पर ही खरीद कराई जाए, ताकि भीड़ न बढ़े और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते रहें।

जनपद की मण्डियों में खरीदे गए धान को नियमानुसार राइस मिलों को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश सभी क्रय एजेंसियों को दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, और अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — हरदोई