Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

ख़बर का असर: एसडीएम साहब ने बदला फैसला, फिर शुरू करवाया निर्माण कार्यपहले दिए थे रोक के मौखिक आदेश, अब खुद दिलाया न्याय — ग्रामीणों ने कहा “सच्चाई की जीत हुई”

ख़बर का असर: एसडीएम साहब ने बदला फैसला, फिर शुरू करवाया निर्माण कार्य
पहले दिए थे रोक के मौखिक आदेश, अब खुद दिलाया न्याय — ग्रामीणों ने कहा “सच्चाई की जीत हुई”

कुतलुपुर, बिलग्राम (हरदोई)।
अनुरीत टाइम्स की ख़बर का बड़ा असर हुआ है। वही एसडीएम बिलग्राम, जिन्होंने कुछ दिन पहले मौखिक आदेश देकर कुतलुपुर गांव में निर्माण कार्य रुकवाया था, अब उन्हीं के निर्देश पर काम दोबारा शुरू करवा दिया गया है।

गांव के गाटा संख्या 279, 280, 281 और 282 से जुड़े इस विवादित भूमि बंटवारे में पहले से ही प्रशासनिक आदेश पारित हो चुका था और दोनों पक्षों को विधिवत कब्ज़ा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद, एसडीएम साहब ने मौखिक निर्देश देकर निर्माण कार्य रोकवा दिया था, जिससे प्रार्थी पक्ष में भारी नाराज़गी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

अनुरीत टाइम्स में मामला उजागर होने के बाद एसडीएम ने स्वयं हस्तक्षेप किया और पूरे प्रकरण की दोबारा समीक्षा कराई। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य वैध भूमि पर ही हो रहा था। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को साफ निर्देश दिए —
“जहाँ वैध कब्ज़ा दिया जा चुका है, वहाँ निर्माण कार्य में कोई बाधा न डाली जाए।”

निर्माण कार्य के दोबारा शुरू होते ही प्रार्थी पक्ष ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा —
“पहले तो हमें अपने ही आदेश से परेशानी हुई थी, लेकिन अब एसडीएम साहब ने न्याय कर दिया। हम अनुरीत टाइम्स के आभारी हैं, जिसने हमारी आवाज़ पहुँचाई।”

गांव में अब माहौल शांत है और लोग कह रहे हैं — “अगर मीडिया न होती, तो शायद न्याय में इतनी जल्दी सुधार न होता।”

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, कुतलुपुर (बिलग्राम)