Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

सहारनपुर में आतंक का इलाज नहीं, नेटवर्क का खुलासा!डॉक्टर नहीं, आतंकियों का मददगार निकला चिकित्सक — जैश-ए-मोहम्मद की साजिश से उठाया पर्दा

सहारनपुर में आतंक का इलाज नहीं, नेटवर्क का खुलासा!
डॉक्टर नहीं, आतंकियों का मददगार निकला चिकित्सक — जैश-ए-मोहम्मद की साजिश से उठाया पर्दा

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।
शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया जो इलाज के नाम पर आतंक की साजिश बुन रहा था। डॉक्टर आदिल नामक आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था और उसने कश्मीर में अशांति फैलाने की योजना में सहयोग किया था।

सूत्रों के मुताबिक, आदिल ने बताया कि उसे संगठन की ओर से एक एसॉल्ट राइफल दी गई थी, जिसे उसने अनंतनाग स्थित जीएमसी अस्पताल के लॉकर में छिपा रखा था। पुलिस को शक है कि अस्पताल को आतंकियों के हथियारों के ठिकाने और बैठक स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

जांच एजेंसियों ने आरोपी के कबूलनामे के बाद कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और हथियार कहाँ से पहुँचे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह खुलासा जैश के मेडिकल नेटवर्क की गहराई तक पहुँचने का संकेत है — जहाँ इलाज के बहाने आतंक फैलाने की साजिश रची जा रही थी।

आदिल की गिरफ्तारी के बाद कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों जगहों पर सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)