ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

शाहाबाद सीएचसी में गड़बड़ी के आरोप — रजिस्ट्रेशन सीएचसी में, प्रसव कहीं और!प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

शाहाबाद सीएचसी में गड़बड़ी के आरोप — रजिस्ट्रेशन सीएचसी में, प्रसव कहीं और!
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

शाहाबाद (हरदोई)।
शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के नाम से रजिस्ट्रेशन तो दर्ज किए जाते हैं, लेकिन वास्तविक प्रसव कहीं और कराए जा रहे हैं।

इस तरह की गतिविधि ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सब कुछ कुछ चुनिंदा लोगों की मिलीभगत से किया जा रहा है, जिनके इशारे पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि प्रसव की वास्तविक जानकारी रिकॉर्ड में अलग दिखती है और जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। इससे सरकारी आँकड़ों की विश्वसनीयता पर भी संदेह गहराता जा रहा है।

स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच इस पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जनचर्चा है कि अगर जांच ईमानदारी से कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण की गहन जांच कराना अत्यंत आवश्यक है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, शाहाबाद (हरदोई)