ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

बेल्ट कांड: माँ–बेटे व एक अन्य पर FIR दर्जहरदोई

बेल्ट कांड: माँ–बेटे व एक अन्य पर FIR दर्ज

हरदोई
हरदोई के पिहानी क्षेत्र में हुए बेल्ट कांड मामले में नया मोड़ आ गया है। कथित तौर पर माँ–बेटे को बेल्ट से पीटने वाले लेखपाल ने खुद ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर माँ, बेटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

यह पूरा विवाद 19 नवंबर को सामने आया था, जब ग्रामीणों और लेखपाल के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुँच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लेखपाल को बेल्ट निकालकर माँ–बेटे से झड़प करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो के बाद मामला तेजी से चर्चाओं में आया था।

अब लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने औपचारिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का पक्ष भी पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है, और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए अधिकारियों ने बयान और साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।

✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — हरदोई