Anureet Times Network
Anureet Times News
BREAKING
Welcome to Anureet Times - Your trusted source for professional news and digital TV streaming. Stay tuned for live updates.

शाहाबाद व लोनार के थानेदार निलंबित, मझिला SO लाइन हाज़िरजनसुनवाई व विवेचनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई

शाहाबाद व लोनार के थानेदार निलंबित, मझिला SO लाइन हाज़िर
जनसुनवाई व विवेचनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई

हरदोई (उत्तर प्रदेश)।
जिले में पुलिस प्रशासन ने कर्तव्यहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जनसुनवाई, आईजीआरएस कार्य प्रणाली और विवेचनाओं के निस्तारण में लगातार लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आनंद नारायण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर शिकायतों के समय पर निस्तारण में ढिलाई बरतने और अपने कर्तव्यों में उदासीनता दिखाने के आरोप लगे थे।

वहीं, थानाध्यक्ष मझिला को भी कर्तव्य पालन में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मझिला थाने में भी जनसुनवाई और विवेचना कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था, जिसपर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई और न्यायप्रक्रिया से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसे मामलों में और कठोर कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई है।

— अनुरीत टाइम्स न्यूज़, हरदोई