ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए चला विशेष अभियान

स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए चला विशेष अभियान

अनुरीत टाइम्स न्यूज – हरदोई

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आई०टी०आई० परिसर में स्कूली वाहनों के प्रपत्रों जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण एवं पंजीयन प्रमाण पत्र आदि से संबंधित विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल वाहन संचालकों एवं ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया।

कैम्प में कुल 09 स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की गई, जबकि 06 स्कूली वाहनों के परमिट हेतु भौतिक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 10 स्कूली वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र भी जारी कराए गए। परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने एवं समय से दस्तावेज पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा चालकों के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। जिन चालकों द्वारा अब तक कलर कोडिंग एवं QR कोड प्राप्त नहीं किए गए थे, उनके विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 76 ई-रिक्शा चालकों के आवेदन पत्र कलर कोडिंग एवं QR कोड हेतु जमा कराए गए।

परिवहन विभाग ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन संबंधी सभी दस्तावेज समय से पूर्ण कराएं और नियमों का पालन करें।