ADVERTISEMENT - 728x90
BREAKING
Anureet Times Network: सच की आवाज़, जनता के साथ | रिपोर्टर रजिस्ट्रेशन शुरू | ताजा खबरों के लिए बने रहें | आधिकारिक प्रेस आईडी कार्ड प्राप्त करें |

बीयर लेने गए शिक्षक पर टूटा कहर! अतिथि बार में जमकर मारपीट, सिर फटा

🚨 बीयर लेने गए शिक्षक पर टूटा कहर! अतिथि बार में जमकर मारपीट, सिर फटा

अनुरीत टाइम्स न्यूज – हरदोई

हरदोई शहर के चर्चित अतिथि बार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीयर खरीदने पहुंचे एक सहायक अध्यापक के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पेनी पुरवा निवासी भूपेंद्र प्रताप, जो शाहाबाद क्षेत्र के पनेऊरा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं, अपने साथी सागर के साथ बार पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला अचानक हिंसक रूप ले बैठा।

पीड़ित भूपेंद्र प्रताप का आरोप है कि बार मैनेजर राजीव, सुधांशु तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों ने उन पर डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके सिर पर डंडा लगने से गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घटना के बाद बार परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल शिक्षक को उनके साथी सागर ने किसी तरह संभाला और तत्काल शहर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सुधांशु तिवारी समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर बारों के अंदर ग्राहकों की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है। लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ती रहीं तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सोशल मीडिया लिंक:
Facebook: https://www.facebook.com/anureettimes
Twitter/X: https://x.com/anureettimes
Instagram: https://www.instagram.com/anureettimes
Website: https://www.anureettimes.in

(अनुरीत टाइम्स न्यूज के लिए विशेष संवाददाता रिपोर्ट)