सुरसा में होली मिलन समारोह, श्रीश चंद जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा: नरेश अग्रवाल सुरसा | अनुरीत टाइम्स न्यूज़ सुरसा। सुरसा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भारत के हिंदू राष्ट्र होने और हिंदुत्व की एकता पर जोर देते हुए राष्ट्र विरोधी तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हिंदूत्व को तोड़ने का प्रयास करेगा, उससे हिंदू और भी मजबूती के साथ एकजुट होंगे। प्रतिमा अनावरण और सभागार का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत में नरेश अग्रवाल ने श्रीश चंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया और ब्लॉक सभागार कक्ष का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्र और खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने उन्हें पुष्प गुच्छ और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान संजय सिंह , सुमित सिंह, मनोज शुक्ला और बहाऊदीन ने 21 किलो की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। नरेश अग्रवाल का संबोधन अपने संबोधन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि सुरसा क्षेत्र और यहाँ के लोग उनके दिल में बसते हैं । उन्होंने आगे कहा...