Skip to main content

Posts

Showing posts from September 29, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

सुरसा में बेकाबू पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा

सुरसा में बेकाबू पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, मां-बहन समेत 5 की मौत सुरसा (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं, दो बच्चों और एक पुरुष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, हरदोई के बाबा मंदिर में मुंडन संस्कार कराकर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान संतराम (30 वर्ष), पत्नी संगीता (28 वर्ष), बहन मोनी (27 वर्ष) व उसकी 2 वर्षीय बेटी गौरी और मोनी की ननद के 10 महीने के बेटे वासु के रूप में हुई है। हादसा दोपहर लगभग 2:30 बजे सुरसा तिराहे के पास हुआ। बताया गया कि कुछ लोग ट्रैक्टर से लौट रहे थे, जबकि संतराम बाइक पर संगीता, मोनी और गौरी को लेकर चल रहा था। सड़क किनारे रुकना बना काल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरसा तिराहे के पास बाइक रोककर परिवार सड़क किनारे खड़ा था। तभी मोहिनी की ननद सीमा ने अपने 9 महीने के बेटे वासु को मोहिनी को पकड़ाया और...

ऑपरेशन मुस्कान में सकुशल बरामद हुए दो मासूम

ऑपरेशन मुस्कान में सकुशल बरामद हुए दो मासूम ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने लौटाई मां की गोद की रौनक हरदोई। जिले में ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर उम्मीद और राहत का सबब बना। सोमवार को पिहानी क्षेत्र के हबीब हॉस्पिटल से लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने महज़ ढाई घंटे में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में फैली बेचैनी बच्चों की वापसी से खुशी के आंसुओं में बदल गई। अस्पताल से अचानक लापता हुए बच्चे जानकारी के अनुसार, थाना मझिला निवासी शबनम पत्नी सलमान इलाज कराने के लिए पिहानी स्थित हबीब हॉस्पिटल आई थीं। उनके साथ दोनों बच्चे — सदब और अनम भी थे। इलाज के दौरान अचानक दोनों मासूम अस्पताल से गायब हो गए। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो टीमों को लगाया गया तलाश में गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना पिहानी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों की तलाश के लिए दो टीमें गठित कीं। महिला उपनिरीक्षक रिचा यादव, उपनिरीक्षक प्रफुल्ल यादव, हेड कांस्टेबल जगतपाल और कांस्टेबल विनोद ...

मढ़िया विट्ठल नगर में आवारा कुत्तों का आतंक – चार लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल

मढ़िया विट्ठल नगर में आवारा कुत्तों का आतंक – चार लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल मनोज मेहरा सागर मध्य प्रदेश  सागर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह करीब 8 बजे मढ़िया विट्ठल नगर में एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक चार लोगों को काट लिया। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में सुबह एक गाय पर कुत्ता हमला कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर गाल में काट लिया। इसके बाद कुत्ता आगे बढ़ा और रास्ते में दो बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को भी काट लिया। चारों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वार्डवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड आए दिन गलियों में घूमते रहते हैं। लोग सुबह-शाम घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। गुस्साए लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि...

सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत वरिष्ठजनों / दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प

सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत वरिष्ठजनों / दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प मनोज मेहरा सागर मध्य प्रदेश कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में म.प्र. शासन द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारत सरकार की वयोश्री योजनान्तर्गत एलिम्को जबलपुर के माध्यम से पूर्व में लगाये गये परीक्षण शिविर में चिन्हांकित किये गये दिव्यांगजन / वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण वितरण हेतु वितरण कैम्प दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सागर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि वृन्दावन अहिरवार अध्यक्ष नगर निगम सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम तिवारी, जगन्नाथ गौरैया, एवं मनीष चौबे, अंशुल हर्षे, अंशुल परिहार, नितिन सोनी, राहुल वैद्य आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा गणेशजी की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया। वृन्दावन अहिरवार द्वारा बताया गया कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद सिद्धांत पर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधान मंत्री...