मोदी सरकार के नौ साल पूरे, विधायक ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां सुरसा (हरदोई): केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में प्रेस वार्ताओं के माध्यम से अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखीं। इसी क्रम में सांण्डी विधायक प्रभाष कुमार ने सुरसा में आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों और अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही लक्ष्य’ – विधायक विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य “ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ” है, और पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे न सिर्फ देश के करोड़ों लोगों का जीवन बदला है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि 30 जून तक देशभर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा— “पहले केंद्र से एक रुपया भेजा जाता था तो लाभार्थी तक 15 पैसे पहुंचते थे, ...