हरदोई: पाली नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर में विकास की गंगा बह रही, स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल
हरदोई: पाली नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर में विकास की गंगा बह रही, स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल हरदोई जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में विकास की आड़ में बनी समस्याओं ने स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। यहाँ निर्माण कार्यों के दौरान निकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण गली-गली में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोग और खासकर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से यहाँ सड़कें धंस चुकी हैं और बारिश या किसी भी काम के दौरान गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। नाली निर्माण कार्य अधूरे हैं और गंदा पानी निकास न होने के कारण गलियाँ तालाब जैसी हो चुकी हैं। बच्चों के लिए स्कूल जाना अत्यंत कठिन हो गया है क्योंकि रास्ते की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना खतरनाक हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदगी से जूझना पड़ता है, साथ ही गंदी पानी में फिसलने का डर भी रहता है। स्थानीय अभिभावकों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया...